businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

2026 में दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट 10 करोड़ यूनिट्स के पार पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 total shipments of foldable smartphones worldwide are expected to cross 100 million units in 2026 report 842740
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली 

दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट 2026 के अंत तक 10 करोड़ यूनिट्स के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, यह इस कैटेगरी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि दुनिया में पहले व्यावसायिक रूप से उपलब्ध फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च हुए आठ साल हो चुके हैं। 

2027 में दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की शिपमेंट सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इस वृद्धि की प्रमुख वजह इस सेगमेंट में एप्पल का प्रवेश और सैमसंग एंव अन्य कंपनियों के ज्यादा चौड़ी स्क्रीन वाले बुक-टाइप फोल्डेबल डिवाइस की मजबूत मांग है। 

रिपोर्ट में कहा गया कि फिलहाल फोल्डेबल स्मार्टफोन की हिस्सेदारी दुनियाभर के कुल स्मार्टफोन बाजार में केवल करीब 2 प्रतिशत है। ऐसे में इस सेगमेंट के आगे विस्तार की काफी गुंजाइश है। एप्पल के 2026 में 60 लाख तक फोल्डेबल आईफोन की शिपमेंट करने की उम्मीद है। इससे वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत हो सकती है। इसके साथ ही एप्पल सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है। 

सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी करीब 38 प्रतिशत रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन निर्माता की शुरुआती बिक्री मांग के बजाय सप्लाई की कमी से ज्यादा प्रभावित हो सकती है, क्योंकि शुरुआती चरण में उत्पादन क्षमता सीमित रहने की उम्मीद है। काउंटरपॉइंट रिसर्च ने कहा कि उत्पादन बढ़ने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में फोल्डेबल आईफोन की उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। 

रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, एप्पल के प्रवेश से प्रीमियम सेगमेंट में निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन अभी भी कुल स्मार्टफोन बाजार का बहुत छोटा हिस्सा हैं, इसलिए इस कैटेगरी के मौजूदा स्तर से काफी आगे बढ़ने की गुंजाइश है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2027 में एप्पल की फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट दोगुने से भी अधिक हो सकती है और उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 

रिसर्च फर्म ने कहा कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की अगली 10 करोड़ यूनिट की संचयी शिपमेंट का आंकड़ा तीन साल के भीतर हासिल किया जा सकता है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि फोल्डेबल स्मार्टफोन अभी भी सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में काफी महंगे हैं और इनकी कीमत करीब तीन गुना तक अधिक है। इस कारण बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं द्वारा इन्हें अपनाने में अभी कुछ साल और लग सकते हैं। -आईएएनएस

[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0