businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मध्य पूर्व में शांति से सोने और चांदी में लौटी रौनक, करीब एक प्रतिशत तक भागे 

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver rally amid easing middle east tensions prices surge nearly 1 831827मुंबई । सोने और चांदी सोमवार को तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में दोनों की कीमती धातुओं के दाम एक प्रतिशत तक चढ़ गए थे।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,106 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,43,575 रुपए प्रति 10 ग्राम खुला।
सुबह 9:45 पर सोना 907 रुपए या 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,44,013 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,43,575 रुपए प्रति 10 ग्राम न्यूनतम स्तर और 1,44,111 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।
सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,22,138 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,23,500 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 2,066 रुपए या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,24,204 रुपए प्रति किलो पर थी। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,23,500 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,24,632 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोना 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,090 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59 डॉलर प्रति औंस पर थी।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना है, जो कि अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के बाद गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल यह 0.25 प्रतिशत घटकर 101.03 पर आ गया था। 
डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।
इसके अतिरिक्त, मध्य पूर्व में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 4.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 87.80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।
--आईएएनएस
 

[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0