businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना गिरा, चांदी भी लुढकी

Source : business.khaskhabar.com | July 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold and silver lose shineनई दिल्ली। स्टॉकिस्टों की सतत बिकवाली व कमजोर वैश्विक रूख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव लगातार तीसरे दिन 155 रूपए की गिरावट के साथ 28175 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गए। लिवाली समर्थन के अभाव में चांदी के भाव 400 रूपए की गिरावट के साथ 44,850 रूपए किलो बोले गए। बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रूख और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली तथा डॉलर में मजबूती के चलते सोने के भाव विदेशों में 3 सप्ताह के निचले स्तर पर चले गए।

 इससे स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ। न्यूयॉर्क में सोने के भाव 0.7 प्रतिशत गिरकर 1297.10 डॉलर और चांदी के भाव 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.88 डॉलर प्रति औंस रह गए। कारोबारियों के अनुसार शेयर बाजार में तेजी के करण निवेशकों ने सर्राफा बाजार से धन निकालकर पूंजी बाजार में निवेश किया। इससे भी बाजार धारणा कमजोर हुई। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 155 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,175 रूपए और 27,975 रूपए प्रति 10 ग्राम बंद हुए।

 गिन्नी के भाव 100 रूपए टूटकर 24,800 रूपए प्रति 8 ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 400 रूपए की गिरावट के साथ 44,850 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 350 रूपए टूटकर 44,725 रूपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रूपए की गिरावट के साथ 79,000 से 80,000 रूपए प्रति सैकडा बंद हुए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0