businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में जीएसी फिएट क्रिस्लर 2990 कारों को वापस लेगी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 gac fiat chrysler cars in china in 2990 will be back 31802बीजिंग। जीएसी फिएट किस्लर ऑटोमोबाइल्स कंपनी चीन में सोमवार से अपनी 2,990 कारें वापस ले रही है। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारंटाइन की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी पांच मार्च, 2012 तथा 25 अप्रैल, 2014 के दौरान निर्मित निर्यात की गई 2,990 कारें वापस लेगी। बयान के मुताबिक, प्रभावित वाहनों के एंटी-लॉक बे्रकिंग सिस्टम के कंट्रोल मॉड्यूल में पानी घुस जाने की संभावना है, जिससे ड्राइविंग के दौरान खतरा उत्पन्न हो सकता है। जीएसी फिएट क्रिसलर ने वादा किया है कि वह प्रभावित सभी वाहनों को ठीक करेगी और बिना कोई चार्ज लिए खराब पाट्र्स बदलेगी।

(आईएएनएस/सिन्हुआ)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0