businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निर्यात मांग नहीं, दाना मेथी 71 रुपए प्रति किलो पर स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 fenugreek prices steady at ₹71 kg no export demand 825007-देश विदेश में शांति रही तो 100 रुपए किलो बिकने के आसार

जयपुर।
दाना मेथी की कीमतों में इन दिनों स्थिरता बनी हुई है। बारिश नहीं होने तथा निर्यात मांग की कमी के चलते जयपुर मंडी में शॉरटैक्स दाना मेथी करीब दो सप्ताह से 70 से 71 रुपए प्रति किलो थोक में बनी हुई है। फिलहाल आगे भी अभी कोई विशेष तेजी-मंदी के आसार नहीं लग रहे हैं। राजधानी मंडी कूकरखेड़ा स्थित कारोबारी अर्पित खंडेलवाल ने बताया कि यद्दपि देश में इस साल मेथी की पैदावार अपेक्षाकृत कम हुई है, लेकिन मांग के अभाव में भावों में कोई उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव नहीं आ रहा है। जानकारों का कहना है कि देश-विदेश में शांति बनी रही तो मेथी की डिमांड आएगी तथा भाव 100 रुपए प्रति किलो के आसपास भी पहुंच सकते हैं। यदि अशांति का माहौल बनता है तो मेथी 65 रुपए प्रति किलो भी बिक सकती है। ध्यान रहे दाना मेथी का देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। नई मेथी होली के आसपास आती है, जिसमें अभी काफी समय है।

[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0