businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 473 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 cusiness 02: sensex up by 173 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 473.45 अंकों की तेजी के साथ 24,435.66 पर और निफ्टी 145.65 अंकों की तेजी के साथ 7,422.45 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 159.85 अंकों की तेजी के साथ 24,122.06 पर खुला और 473.45 अंकों या 1.98 फीसदी तेजी के साथ 24,435.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,472.88 के ऊपरी और 24,120.04 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 78.90 अंकों की तेजी के साथ 7,355.70 पर खुला और 145.65 अंकों या 2.00 फीसदी तेजी के साथ 7,422.45 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,433.40 के ऊपरी और 7,327.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 190.31 अंकों की तेजी के साथ 10,193.05 पर और स्मॉलकैप 232.86 अंकों की तेजी के साथ 10,598.38 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (4.32 फीसदी), वाहन (3.65 फीसदी), तेल एवं गैस (2.95 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवा (2.91 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (2.82 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर दूरसंचार (2.44 फीसदी) में गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0