businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कूलपैड ने देश में दूसरा एक्सपीरिएंस सेंटर खोला

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 coolpad opens second experience centre in india 271138हैदराबाद। ऐसे समय में जब शीर्ष स्मार्टफोन निर्माताओं के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज हो रही है। चीनी हैंडसेट निर्माता कूलपैड ने यहां शनिवार को अपने दूसरे एक्सपीरिएंस जोन-प्लस सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया।

इन एक्सपीरिएंस जोन में संभावित खरीदार कूलपैड के उत्पादों का इस्तेमाल कर उसका अनुभव हासिल कर सकते हैं।

कूलपैड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैयद तेजुद्दीन ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली में पहला एक्सपीरीएंस सेंटर खोलने के बाद, हम हैदराबाद में दूसरा खोलने को लेकर उत्साहित हैं और देश के अन्य भागों में भी इसका विस्तार जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि हमारे ग्राहकों को इस साल के अंत तक खुलने वाले देश भर के सभी एक्सक्लूसिव एक्सपीरीएंस केंद्रों पर सबसे बढिय़ा सेवाएं प्राप्त होगी।’’

इस दौरान, कंपनी आनेवाले महीनों में चार एक्सक्लूसिव एक्सपीरिएंस जोन्स लांच करने की योजना बना रही है।

कूलपैड ने देश भर में अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने के लिए ‘मार्स ई-सर्विसेज’ को अपना सर्विस भागीदार बनाया है।

मार्स ई-सर्विसेज साल के अंत तक दिल्ली में तीन एक्सपीरिएंस सेंटर और बेंगलुरू में एक एक्सपीरिएंस सेंटर खोलेगी।

(आईएएनएस)

[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]


[@ राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा]


[@ आसानी से पता कर सकते हैं किसने चेक किया आपका फेसबुक प्रोफाइल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0