businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

BSNL पेंशन संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

Source : business.khaskhabar.com | July 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 cabinet approves bsnl pension revision 53863नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन में संशोधन को मंजूरी दे दी।

बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले मूल वेतन में अब 50 प्रतिशत का महंगाई भत्ता जोड़ दिया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘बीएसएनल के 10 जून, 2013 से पहले और उसके बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन में अंतर के कारण पैदा हुई गैर वैधानिक परिस्थिति को देखते हुए मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है।’’

बीएसएनएल के 10 जून, 2013 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन में यह संशोधन एक जनवरी, 2007 से लागू माना जाएगा। (IANS)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0