businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बैंक ऑफ महाराष्ट्र जुटाएगा 1000 करोड़ रुपये पूंजी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bank of maharashtra to raise rs 1000 crore capital 51797पुणे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1,000 करोड़ रुपये पूंजी जुटाएगा। इसका उपयोग बैंक अगले दो साल में कारोबार बढ़ाने और आवास ऋण, लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) और प्राथमिकता क्षेत्रों को अधिक ऋण देने में करेगा।

बैंक की 13वीं सालाना आम बैठक में बुधवार को शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस महनोत ने कहा कि अगले दो साल बैंक अपनी गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) को घटाने में तथा आवास ऋण, एसएमई तथा प्राथमिकता क्षेत्र पोर्टफोलियो बढ़ाने में करेगा।

बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘इस्पात, बिजली और अवसंरचना क्षेत्र के ऋण वापसी में विफल रहने के कारण पूरी बैंकिंग व्यवस्था के लिए एनपीए कम करना एक चुनौती बन गई है।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि आवास ऋण पोर्टफोलियो का 20-25 फीसदी विस्तार हो सकता है।

(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0