businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रामदेव बोले,पैंटीन का पैंट गीला होने वाला है

Source : business.khaskhabar.com | Apr 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 baba ramdeo claimspatanjali to trounce colgatenestle penteneuniliver 32438नई दिल्ली। एफएमसीजी कंपनियों को पटखनी देने में लगे योगगुरू रामदेव को दावा है कि उनकी पतंजलि आयुर्वेद कोलगेट को एक साल के भीतर और नेस्ले और यूनिलीवर को अगले कुछ सालों के भीतर पीछे छोड देगी।

संवाददाताओं से रामदेव ने कहा, इस साल के अंत तक पतंजलि कोलगेट को पीछे छोड देगी और तीन सालों के भीतर हम यूनिलीवर को पीछे छोड देंगे। पतंजलि कोलगेट के गेट को बंद कर देगी। इसके अलावा नेस्ले के घोंसले (लोगो) में बैठी चिडिया उड जाएगी। पैंटीन का पैंट गीला होने वाला है और दो साल में यूनिलीवर का लीवर खराब हो जाएगा।

बता दें, रामदेव की पतंजलि की योजना इस साल से एक्सपोर्ट और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में उतरने की है। रामदेव ने बताया कि पतंजलि 1000 करोड रूपए के निवेश की मदद से असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्क्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पांच या छह नए प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने की योजना बना रही है। पतंजलि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, अफ्रीका और अरब देशों में शहद और कॉस्मेटिक्स का निर्यात करेगीे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0