businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल आईफोन 7 का उत्पादन 10 फीसद बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 apple ups iphone 7 production by 10 percent 80379न्यूयॉर्क। कुपर्टिनो की दिग्गज एप्पल कंपनी अपने अगली पीढ़ी के आईफोन 7 के शुभारंभ से एक दिन पहले, हैंडसेट बनाए जाने के लिए पुर्जों की मांग में 10 फीसदी वृद्धि से इसकी सफलता को लेकर उत्साहित है।

 ‘द नेक्स्ट वेब’ पर मंगलवार को जारी रपट के अनुसार, ‘‘यह पाया गया है कि गैर ‘एस’ वाले आईफोन संस्करणों ने ‘एस’ की तुलना में ज्यादा अच्छा और उत्साहजनक प्रदर्शन किया।’’

यह कदम उठाने का यह खासा दिलचस्प समय है, जब सैमसंग अपने वैश्विक स्तर पर प्रमुख प्रीमियम डिवाइस गैलेक्सी नोट 7 में बैटरी की गड़बडिय़ों की वजह से उसे वापस ले रही है, तो एप्पल को उम्मीद है कि वह उसके वफादार ग्राहकों को खींचने में कामयाब रहेगी।

हालांकि अभी तक मांग बढऩे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0