businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में व्यापार बढ़ाएगी एप्पल

Source : business.khaskhabar.com | Aug 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 apple to expand business in china 71045बीजिंग। अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने मंगलवार को कहा कि कंपनी चीन में अपना निवेश बढ़ाने जा रही है।

कंपनी सक्रिय रूप से चीन की ‘इंटरनेट प्लस’ रणनीति और स्मार्ट उपकरणों के निर्माण में भाग लेगी।

कुक ने यह टिप्पणी बीजिंग में चीन के उप प्रधानमंत्री झैंग गाओली के साथ मुलाकात के दौरान की। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों से चीन में अपना निवेश बढ़ाने और व्यापार की औद्योगिक श्रृंखला को विस्तरित करने का आग्रह किया।

झैंग ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश सहयोग ने दोनों देशों के आर्थिक विकास में गतिशीलता और वैश्विक विकास को बढ़ावा दिया है।   

कुक ने यह भी कहा कि एप्पल कंपनी 2016 के अंत तक चीन में एक स्वतंत्र अनुसंधान और विकास केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। यह एशिया-प्रशांत में पहला केंद्र होगा।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0