businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल के CEO पहुंचे मुंबई, सिद्धि विनायक मंदिर में किए दर्शन

Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 apple ceo tim cook lands in mumbai visits siddhivinayak temple 37770मुंबई। एप्पल के सीईओ टिम कुक बुधवार को मुंबई पहुंचे। उन्होंने यहां सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए। सिद्धि विनायक मंदिर में उनके साथ अनंत अंबानी और एप्पल इंडिया के हेड संजय कौल भी थे। कुक एक-दो दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते है। कुक भारत में एक हफ्ते रहेंगे। इस दौरान मुंबई के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली जाएंगे। हालांकि, अभी तक इस बारे में ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन नहीं दी गई है।

 कुक अपने भारत दौरे पर हैदराबाद में न्यू डिजिटल मैप्स सेंटर बनाने का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक टिम कुक सुबह सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे। उनके और अनंत अंबानी के साथ एप्पल इंडिया के हेड संजय कौल भी थे। यहां एप्पल सीईओ ने पूजा की। करीब आधा घंटे मंदिर में रहे।

मुंबई में बुधवार को उनकी कुछ इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मीटिंग है। खबरों के मुताबिक, वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस मिस्त्री से भी मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने अपने घर मन्नत पर बुधवार शाम कुक के लिए डिनर रखा है। इसमें शाहरुख के करीबी दोस्त के अलावा बॉलीवुड की चुनिंदा हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि कुक ने पहले भी शाहरुख से मुलाकात की इच्छा जताई थी। इस डिनर को इसी रिफरेंस में देखा जा रहा है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0