businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया ने यात्रा में छूट की योजना शुरू की

Source : business.khaskhabar.com | May 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 air india starts tour discounts scheme 38625नई दिल्ली। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नई छूट की पेशकश की है, जिसके तहत किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है।

एयरलाइन के मुताबिक, ‘सुपर सेल’ योजना यात्रियों को आकर्षक कीमतों पर टिकटों की पेशकश करता है। इसके तहत घरेलू नेटवर्क पर किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है।

एयर इंडिया ने ट्विटर पर कहा कि यह छूट 21 मई से 25 मई, 2016 तक मिलेगी।

एयर एशिया इंडिया, स्पाइस जेट तथा इंडिगो की तर्ज पर एयर इंडिया ने भी छूट की ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है।

उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि एयरलाइंस न केवल मांग बढ़ाने के लिए इस तरह की पेशकश करता है, बल्कि ऑफ सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी ऐसा करता है।

जनवरी-मार्च तथा जुलाई-सितंबर के बीच का समय विमानन कंपनियों के लिए मंदी का समय होता है।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0