businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अहमदाबाद-लंदन-न्यूयार्क उ़डान15अगस्त से

Source : business.khaskhabar.com | July 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 air india launches flight on ahmedabad london newyork route from august 15 60142मुंबई। एयर इंडिया 15 अगस्त से अहमदाबाद से लंदन होकर न्यूयार्क के लिए नई उडान शुरू करेगी। यह सेवा हफ्ते में तीन दिन उपलब्ध होगी। एआई-171 की इस सेवा के तहत बोइंग ड्रीमलाइनर विमान सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डे से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे उडान भरेगा। यह सुबह 10.15 बजे लंदन पहुंचेगा। इसके बाद विमान 12.30 बजे लंदन से उडान भरेगा और अमेरिका के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित न्यूयार्क में उतरेगा।

लौटते वक्त न्यूयार्क से स्थानीय समय के अनुसार उडान संख्या एआई-172 रात 10.30 बजे रवाना होकर लंदन सुबह 10.15 पहुंचेगी। वहां से दोपहर बाद 12.30 बजे रवाना होगी और दो बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। गुजरात के दोनों शहरों में बडी संख्या में प्रवासी भारतीय आबादी के अलावा इस विमान सेवा के अहमदाबाद में रहने वाले छह लाख से अधिक भारतीयों के लिए वरदान साबित होने की उम्मीद है जो व्यापार और छुट्टी मनाने के लिए न्यूयार्क और लंदन से सीधे जुडना चाहते हैं। इस सेवा को लोकप्रिय बनाने के लिए एयर इंडिया यात्रियों के लिए 10 सितंबर तक किराए में विशेष छूट दे रही है। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0