businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विकली रिव्यू:सेंसेक्स, निफ्टी में 2 फीसदी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 16, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Weekly Review: Sensex, Nifty down 2 percentमुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह करीब दो फीसदी गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1.92 फीसदी यानी 479.29 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 24,455.04 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.15 फीसदी यानी 163.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,437.80 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों इंफोसिस (7.30 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (4.79 फीसदी), मारूति (1.37 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.49 फीसदी) और आईटीसी (0.13 फीसदी) में तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारतीय स्टेट बैंक (11.58 फीसदी), भेल (11.19 फीसदी), गेल (9.92 फीसदी), एक्सिस बैंक (9.71 फीसदी) और अडाणी पोट्üस एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (9.69 फीसदी)।

गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी पांच फीसदी से अधिक गिरावट रही। मिडकैप 5.90 फीसदी या 648.53 अंकों की गिरावट के साथ 10,343.73 पर और स्मॉलकैप 7.46 फीसदी या 869.09 अंकों की गिरावट के साथ 10,782.88 पर बंद हुआ। मंगलवार 12 जनवरी को जारी आधिकारिक आंक़डे के मुताबिक देश की उपभोक्ता महंगाई दर दिसंबर 2015 में बढ़कर 5.61 फीसदी दर्ज की गई, जो नवंबर में 5.41 फीसदी थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंक़डे के मुताबिक, दिसंबर में उपभोक्ता महंगाई दर गांवों में 6.32 फीसदी रही, जबकि शहरों में 4.73 फीसदी रही। मंगलवार को ही केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी एक अन्य आंक़डे के मुताबिक देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर 2015 में 3.19 फीसदी घट गया, जबकि अक्टूबर में इसमें 9.87 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंक़डों के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर अवधि में भी औद्योगिक उत्पादन विकास दर घटकर 3.9 फीसदी दर्ज की गई। गुरूवार 14 जनवरी को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंक़डे के मुताबिक दालों और प्याज की कीमत ऊपरी स्तर पर बने रहने की वजह से दिसंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर बढ़कर नकारात्मक 0.73 फीसदी दर्ज की गई, जो नवंबर में नकारात्मक 1.99 फीसदी थी। इस दौरान दलहन की थोक महंगाई दर 55.64 फीसदी, सब्जियों की 20.56 फीसदी और प्याज की 25.98 फीसदी रही। इस दौरान आलू हालांकि 34.99 फीसदी सस्ता हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0