businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तोशिबा को 31.77 करो़ड डॉलर का घाटा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Toshiba logs dollar 317.7 million net lossटोक्यो। जापान के तोशिबा कारपोरेशन को मार्च में समाप्त हुए पिछले कारोबारी वर्ष में समेकित स्तर पर 37.83 अरब येन (करीब 31.77 करो़ड डॉलर) घाटा हुआ है। यह जानकारी सोमवार को एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कंपनी 31 अगस्त को कारोबारी परिणाम की घोषणा करने वाली थी, लेकिन वित्तीय अनियमितता के कारण दो बार इसे परिणाम की घोषणा को स्थगित करना प़डा। वित्त वर्ष 2013-14 में समूह को 60.24 अरब येन का (50.547 करो़ड डॉलर) शुद्ध लाभ हुआ था। समूह का संचालन लाभ आलोच्य अवधि में 33.7 फीसदी घटकर 17.04 अरब येन रहा। बिक्री इस दौरान 2.6 फीसदी बढ़कर 6,660 अरब येन (55.88 अरब डॉलर) रही। कंपनी ने मौजूदा कारोबारी साल के लिए आय का कोई अनुमान नहीं दिया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0