businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का विदेशी पूंजी भंडार 35 करो़ड डॉलर बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 The country foreign exchange reserves increased by dollar 35 millionमुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 34.72 करो़ड डॉलर बढ़कर 351.8318 करो़ड डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,909.5 अरब रूपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंक़डे के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे ब़डा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.5812 अरब डॉलर बढ़कर 330.0195 अरब डॉलर हो गया, जो 22,426.6 अरब रूपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर प़डता है।
आलोच्य अवधि में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य बिना किसी बदलाव के 17.6967 अरब डॉलर पर बरकरार रहा, जो 1,201.2 अरब रूपये के बराबर है। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 2.15 करो़ड डॉलर बढ़कर 4.0614 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 278 अरब रूपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूद भंडार का मूल्य आलोच्य अवधि में 1.2555 अरब डॉलर घटकर 5.42 करो़ड डॉलर दर्ज किया गया, जो 3.7 अरब रूपये के बराबर है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0