businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में हल्की बढ़त

Source : business.khaskhabar.com | Jan 28, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock markets rise in early tradeमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गुरूवार सुबह हल्की मजबूती का रूख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.24 बजे 12.13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,504.52 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,442.20 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.53 अंकों की कमजोरी के साथ 24,481.86 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की कमजोरी के साथ 7,426.50 पर खुले। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0