businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी का रूख,सेंसेक्स 170 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 15, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock markets higher in early tradeमुंबई।देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 170.09 अंकों की तेजी के साथ 25,320.44 पर और निफ्टी 50.85 अंकों की तेजी के साथ 7,700.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 36.33 अंकों की तेजी के साथ 25,186.68 पर खुला और 170.09 अंकों या 0.68 फीसदी तेजी के साथ 25,320.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,342.78 के ऊपरी और 25,075.54 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.10 अंकों की तेजी के साथ 7,659.15 पर खुला और 50.85 अंकों या 0.66 फीसदी तेजी के साथ 7,700.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,705.00 के ऊपरी और 7,625.10 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 60.14 अंकों की तेजी के साथ 10,705.55 पर और स्मॉलकैप 78.04 अंकों की तेजी के साथ 11,335.84 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.50 फीसदी), वाहन (1.31 फीसदी), ऊर्जा (1.24 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (1.05 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के चार सेक्टरों दूरसंचार (0.22 फीसदी), धातु (0.22 फीसदी), प्रौैद्योगिकी (0.06 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (0.06 फीसदी) में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0