शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Dec 14, 2015 |
मुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में सोमवार सुबह गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.28 बजे 94.58 अंकों की गिरावट के साथ 24,949.85 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 23.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,586.55 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 108.83 अंकों की गिरावट के साथ 24,935.60 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,558.20 पर खुला।
(आईएएनएस)