businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : आंक़डों, तिमाही परिणामों पर रहेगी नजर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 10, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market: data, will look at quarterly resultsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह महत्वपूर्ण आर्थिक आंक़डों और तीसरी तिमाही के परिणामों पर निवेशकों नजर बनी रहेगी। इसके साथ ही वैश्विक संकेतों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंक़डों तथा डॉलर के मुकाबले रूपये की चाल व तेल की कीमतों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी। अगले सप्ताह से बाजार में तीसरी तिमाही के लिए कंपनियों के परिणाम आने का दौर शुरू हो जाएगा, जो फरवरी के मध्य तक जारी रहेगा। सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस मंगलवार को, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर बुधवार को, इंफोसिस गुरूवार को और हिंदुस्तान यूनिलीवर शुक्रवार को अपने परिणाम घोषित करेंगी। सरकार मंगलवार 12 जनवरी को नवंबर महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन के आंक़डे जारी करेगी।

अक्टूबर महीने में देश की औद्योगिक उत्पादन विकास दर 9.8 फीसदी रही थी, जो 60 महीने का ऊपरी स्तर था। मंगलवार को ही सरकार बाजार बंद होने के बाद दिसंबर महीने के लिए उपभोक्ता महंगाई दर के आंक़डे जारी करेगी। उपभोक्ता महंगाई दर नवंबर में 5.41 फीसदी तथा अक्टूबर में पांच फीसदी रही थी। गुरूवार 14 जनवरी को सरकार दिसंबर महीने की थोक महंगाई दर के आंक़डे जारी करेगी। थोक महंगाई दर नवंबर में नकारात्मक 1.99 फीसदी और अक्टूबर में नकारात्मक 3.81 फीसदी थी।

अगले सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। ये कंपनियों हर महीने के मध्य और अंत में गत दो सप्ताह के अंतर्राष्ट्रीय तेल मूल्यों और डॉलर के मुकाबले रूपये की विनिमय दर के आधार पर अपने तेल मूल्यों की समीक्षा करती हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0