businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

"प्रभु" के रेल बजट को शेयर बाजार का नहीं मिला समर्थन, लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Feb 25, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Stock market not supports Prabhu,s rail budget, came downमुंबई। रेल बजट भाषण की शुरूआत होते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70 अंक टूटा तो निफ्टी 7000 से नीचे पहुंच गया। हालांकि बजट भाषण खत्म होने के बाद एक बार फिर शेयर बाजार थोडा संभला, लेकिन अब भी कोई उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। दोपहर 3 बजे सेंसेक्स 63.72 अंकों की गिरावट के साथ 23,025.21 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.40 अंकों की कमजोरी के साथ 7,004.30 पर था।

बजट भाषण शुरू होने पर दोपहर 12:17 बजे सेंसेक्स 65.67 अंकों की गिरावट के साथ 23,021.98 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 31.50 अंकों की गिरावट के साथ 6,987.20 पर था। देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गुरूवार सुबह भी गिरावट का रूख देखने को मिला।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.35 बजे 38.25 अंकों की गिरावट के साथ 23,032.75 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.00 अंकों की कमजोरी के साथ 7,004.70 पर कारोबार कर रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 16.23 अंकों की बढ़त के साथ 23105.16 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.15 अंकों की बढत के साथ 7,029.85 पर खुले।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0