businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Feb 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market gains in early tradeमुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के शुरूआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रूख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.24 बजे 32.96 अंकों की मजबूती के साथ 24,857.79 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.10 अंकों की बढ़त के साथ 7,564.05 पर कारोबार कर रहे हैं। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.38 अंकों की मजबूती के साथ 24,868.21 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.70 अंकों की बढ़त के साथ 7,566.65 पर खुले। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0