businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market decline in early tradeमुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में सोमवार सुबह गिरावट का रूख देखने को मिल रहा है। आज वित्त मंत्री अरूण जेटली लोकसभा में कारोबारी साल 2016-2017 का आम बजट पेश करेंगे।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 9.27 अंकों की गिरावट के साथ 23,145.03 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,022.05 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.2 अंकों की मजबूती के साथ 23,238.50 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.7 अंकों की मजबूती के साथ 7,050.45 पर खुले।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0