businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इस्पात आयात शुल्क 2.5 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Steel import duty of 2.5 percentनई दिल्ली। चुने हुए इस्पात उत्पादों पर बुधवार को आयात शुल्क 2.5 फीसदी बढ़ा दिया गया। गत दो महीने में यह दूसरी वृद्धि है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने संसद के दोनों सदनों में इससे संबंधित एक अधिसूचना पेश की। खास तौर से चीन से सस्ते आयात को हतोत्साहित करने के लिए जून में भी इस्पात आयात शुल्क में 2.5 फीसदी वृद्धि की गई थी।

इस वृद्धि के साथ इंगट उत्पादों, स्टेनलेस इस्पात लांग प्रोडक्ट, अलॉय इस्पात लांग प्रोडक्ट, गैर-अलॉय लांग प्रोडक्ट और अलॉय इस्पात फ्लैट प्रोडक्ट पर आयात शुल्क 7.5 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी हो गया। गैर-अलॉय फ्लैट प्रोडक्ट पर यह शुल्क अब 12.5 फीसदी होगा। स्टेनलेस इस्पात फ्लैट प्रोडक्ट पर आयात शुल्क हालांकि 7.5 फीसदी बरकरार रहेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0