businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 24 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex gains 24 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रूख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23.74 अंकों की तेजी के साथ 26,169.41 पर और निफ्टी 19.65 अंकों की तेजी के साथ 7,954.90 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.60 अंकों की तेजी के साथ 26,201.27 पर खुला और 23.74 अंकों या 0.09 फीसदी तेजी के साथ 26,169.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,246.02 के ऊपरी और 26,121.52 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.90 अंकों की तेजी के साथ 7,958.15 पर खुला और 19.65 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ 7,954.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,972.15 के ऊपरी और 7,934.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 86.07 अंकों की तेजी के साथ 11,075.83 पर और स्मॉलकैप 52.97 अंकों की तेजी के साथ 11,689.46 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (3.18 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.54 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (1.07 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.07 फीसदी) और ऊर्जा (0.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (1.14 फीसदी), वाहन (0.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.34 फीसदी), बैंकिंग (0.29 फीसदी) और औद्योगिक वस्तु (0.26 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0