businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विकली रिव्यू : सेंसेक्स, निफ्टी में 2 फीसदी तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Sensex Nifty up 2 percent Weekly Reviewमुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह करीब दो फीसदी तेजी रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.78 फीसदी यानी 435.03 अंकों की तेजी के साथ शुक्रवार को 24,870.69 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.90 फीसदी यानी 141.1 अंकों की तेजी के साथ 7,563.55 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। सन फार्मा (10.50 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (7.65 फीसदी), कोल इंडिया (6.70 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (5.73 फीसदी) और ओएनजीसी (4.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भेल (5.74 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (4.06 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.76 फीसदी), एलएंडटी (3.49 फीसदी) और भारती एयरटेल (9.15 फीसदी)। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गत सप्ताह दो फीसदी से अधिक तेजी रही। मिडकैप 2.20 फीसदी या 224.21 अंकों की तेजी के साथ 10,417.26 पर और स्मॉलकैप 2.56 फीसदी या 271.46 अंकों की तेजी के साथ 10,869.84 पर बंद हुआ। देश में बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कच्चो तेल के भारतीय बास्केट की कीमत मंगलवार को घटकर प्रति बैरल 26.63 डॉलर दर्ज की गई। इससे पहले जून 2001 में भारतीय बास्केट के कच्चो तेल की कीमत इतनी ही दर्ज की गई थी।

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के 12 तेलों के बास्केट की कीमत भी मंगलवार को 13 साल के निचले स्तर 25.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई, जो सोमवार को 25.58 डॉलर प्रति बैरल थी। शुक्रवार 29 जनवरी को बैंक ऑफ जापान ने दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद नकारात्मक ब्याज दर की घोषणा कर बाजार का हतप्रभ कर दिया। बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों द्वारा बैंक ऑफ जापान में जमा की जाने वाली अतिरिक्त राशि पर दी जाने वाली 0.1 फीसदी ब्याज दर को घटाकर कर नकारात्मक 0.1 फीसदी कर दिया। बैंक ने यह कदम देश में महंगाई दर को लक्षित दो फीसदी की तरफ बढ़ाने के लिए की जा रही कोशिश के तहत उठाया है।

बुधवार 27 जनवरी को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने मुख्य ब्याज दरों को 0.25-0.5 फीसदी के लक्षित दायरे में बनाए रखने की घोषणा की और आर्थिक विकास को संबल देने के लिए नरम मौद्रिक नीति पर चलते रहने का वादा किया। बुधवार 27 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में पहली बार भारत सहित चार उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों को 10 सबसे ब़डे सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। यह बदलाव ऎतिहासिक कोटा और प्रशासन सुधार को लागू करने के बाद किया गया है। आईएमएफ के प्रमुख 10 देशों में शामिल किए गए चार नामों में भारत के अलावा चीन, ब्राजील और रूस हैं।

पुराने छह सदस्यों में हैं अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन। मंगलवार 26 जनवरी को विश्व बैंक ने 2016 के लिए कच्चो तेल के वैश्विक मूल्य का अनुमान घटाकर प्रति बैरल 37 डॉलर कर दिया है, जिसके बारे में अक्टूबर में उसने 51 डॉलर प्रति बैरल का अनुमान दिया था। वहीं भारतीय बास्केट के कच्चो तेल की कीमत मंगलवार को गत 14 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0