businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस एसेट को गोल्डमैन सैक्स की इकाई खरीदने की अनुमति

Source : business.khaskhabar.com | Jan 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance Asset allowed to buy units of Goldman Sachsमुंबई। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट (रिलायंस एसेट) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने उसे गोल्डमैन सैक्स के भारतीय कारोबार को खरीदने की अनुमति दे दी है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसे सीसीआई से गोल्डमैन सैक्स के भारतीय संपत्ति प्रबंधन कारोबार को खरीदने की अनुमति मिली है।

कंपनी ने अक्टूबर 2015 में कहा था कि वह 243 करो़ड रूपये में ये कारोबार खरीदने जा रही है। दोनों कंपनियों के बोर्ड ने सौदे को मंजूरी दे दी है। रिलायंस एसेट ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से भी इस अधिग्रहण के लिए मंजूरी मांगी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0