businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कागज-कलम की छुट्टी करना चाहता है माइक्रोसॉफ्ट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Plumbago is new Windows 10 app of Microsoft that aims to replace paper notebooksन्यूयार्क। क्या आप महत्वपूर्ण नोट लिखने के लिए कागज और कलम का विकल्प तलाश रहे हैं। अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने आपकी सुन ली है और टैबलेट आधारित एक एप पेश किया है, जो लिखने के अनुभव को साकार करता है। यह उनके लिए है, जो महंगी से महंगी डिवाइस लेकर घूमते फिरते हैं, लेकिन नोट्स लिखने के लिए हमेशा कागज और कलम ढूढ़ते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के इस एप का नाम "प्लंबागो" है, जो विंडोज 8.1 से लेकर 10 तक आधारित माइक्रोसॉफ्ट के टैबलेट पर चलता है।

प्लंबागो एक डिजिटल नोटबुक है, जो प्रौद्योगिकी की मदद से कागज और कलम की तरह लिखने का अनुभव देता है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉग में शुक्रवार को यह जानकारी दी। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के इंजीनियरिंग विभाग के महाप्रबंधक गाविन जंके ने कहा, "हमने एक एप के बारे में सोचा, जो सरफेस (माइक्रोसॉफ्ट का टैबलेट) पर कलम से लिखने जैसा अनुभव दे, जो वास्तविक कलम-कागज की जगह ले सके।" इस एप में कई तरह के कागज का चुनाव कर सकते हैं, जैसे पीला, सफेद आदि। इसके अलावा पेन में कलम, पेसिंल या हाईलाइटर को चुन सकते हैं।

जंके बताते हैं, "इस एप में पेन की तरह का ही दबाव महसूस किया जा सकता है। जितना गहरा दबाव आप पेन से डालेंगे, उतनी ही गहरी लिखावट डिवाइस पर होगी।" (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0