businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोटरोला का यह शानदार फोन इस सप्ताह होगा लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Dec 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Motorola Moto G Turbo Edition to launch in India this weekनई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला इस सप्ताह अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इंडिया टि्वटर हैंडल पर नए स्मार्टफोन को लेकर कुछ टीजर जारी किए हैं। कंपनी ने जो टीजर जारी किया है उसमें लिखा है कि पावर अप एंड गेट रेडी फॉर टर्बो मोड साथ ही कंपनी ने लिखा है कि 3 डेज टू गो फॉर मोटो जी टर्बो एडिशन।कंपनी के टीजर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस सप्ताह अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

मोटरोला का जो नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है अगर उसके फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें 64 कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 लगा होगा। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम हो सकती है। इस फोन का इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो मोटरोला के इस नए फोन में 13 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मैगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ, वाई फाई जैसे फीचर्स भी होंगे। इस फोन की एक विशेषता और है कि यह वाटर रेजिस्टेंट है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 30 फिट पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। फोन में 2470 एमएएच पावर की बैट्री होगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0