businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लेटीवी पूर्व सैमसंग अधिकारी की भारत में करेगी नियुक्ति

Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Letv may rope in ex Samsung top man for India operationsनई दिल्ली। इंटरनेट टीवी, स्मार्टफोन जैसे विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली चीन की कंपनी लेटीवी सैमसंग के एक पूर्व अधिकारी की भारत में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्त कर सकती है। यह जानकारी उद्योग के एक उच्चास्थ सूत्र से बुधवार को मिली। सूत्र ने आईएएनएस से कहा, ""सैमसंग जैसे ब़डे ब्रांड से किसी अधिकारी को नियुक्त करना अंतर्राष्ट्रीय बाजार और उपभोक्ताओं की कल्पना पर प्रभुत्व हासिल करने से उनके मजबूत इरादे का पता चलता है।""

सूत्र ने हालांकि नियुक्ति के लिए किसी का भी नाम नहीं लिया। कंपनी ने मंगलवार को भारतीय बाजार में ले 3डी हेलमेट, लेमे ब्लूटुथ हेडफोन और सुपर साइकिल लांच की है। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी 20 जनवरी को दो फोन लांच करेगी। बीजिंग की कंपनी लेशी इंटरनेट इंफोर्मेशन एंड टेकAोलॉजी यानी, लेटीवी की स्थापना नवंबर 2004 में हुई थी। कंपनी इंटरनेट टीवी, वीडियो प्रोडक्शन और वितरण, स्मार्ट गैजेट और इंटरनेट तथा ई-कॉमर्स से जु़डी सुपर इलेक्ट्रिक कारों के लिए ब़डे स्क्रीन एप्लीकेशन क्षेत्र में कारोबार करती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0