businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जापान को जनवरी में 5 अरब डॉलर व्यापार घाटा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Japan trade deficit to DOLLAR 5 billion in Januaryटोक्यो। सुस्त वैश्विक अर्थव्यवस्था में निर्यात घटने से जापान को जनवरी 2016 में 645 अरब येन (करीब 5 अरब डॉलर) का वस्तु व्यापार घाटा हुआ। यह जानकारी गुरूवार को जारी सरकारी आंक़डे से मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने कहा कि देश का निर्यात साल-दर-साल आधार पर 12.9 फीसदी घटकर 46 अरब डॉलर का हुआ, जो लगातार चौथे महीने की गिरावट है। आयात भी इस दौरान 18 फीसदी घटकर 52 अरब डॉलर का रहा, जो लगातार 13वें महीने की गिरावट है। मंत्रालय के मुताबिक, देश से चीन को हुआ निर्यात 17.5 फीसदी घटकर करीब सात अरब डॉलर का रहा। चीन से आयात इस दौरान छह फीसदी घटकर करीब 14 अरब डॉलर का रहा। इस बीच अमेरिका का निर्यात 5.3 फीसदी घट गया, जबकि आयात में 9.7 फीसदी गिरावट रही। यूरोपीय संघ का हुआ निर्यात 3.6 फीसदी घट गया और आयात हालांकि छह फीसदी अधिक रहा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0