businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल स्टोर का कार्यक्रम बम हमले की चेतावनी से रद्द

Source : business.khaskhabar.com | Dec 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Japan : Apple store calls off event after receiving bomb threatटोक्यो। एप्पल इंक के यहां स्थित एक स्टोर ने बम हमले की चेतावनी मिलने के बाद अपना प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिया। पत्र से भेजी गई चेतावनी में कहा गया था कि यदि कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया, तो स्टोर को उडा दिया जाएगा।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने टोक्यो के गिंजा जिले के स्टोर की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। जानकार सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद होने वाले इस आयोजन में गणमान्य लोग शामिल होने वाले थे।

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्टोर का संचालन करीब एक घंटा के लिए बंद कर दिया गया और उसके बाद आयोजन रद्द कर दिया गया।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0