businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा ने दिल्ली में 2 नए मोटरसाइकिल पेश किए

Source : business.khaskhabar.com | Nov 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 Honda introduces two new motorcycles in Delhiनई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को दिल्ली में सीबीआर250आर और सीबीआर150आर की नई 2015 किस्म पेश करने की घोषणा की। मोटरसाइकिल के ये मॉडल सर्वप्रथम रेवफेस्ट 2015 में पेश किए गए थे।

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीता मुरामात्सु ने एक बयान में कहा, ""सीबीआर शृंखला के मोटरसाइकिल की भारत ही नहीं दुनिया भर के ग्राहकों में विशेष पहचान है। हमें विश्वास है कि नई पेशकश युवाओं के साथ होंडा के संबंध को और मजबूत करेगी।"" कंपनी ने इस साल इस खंड में विकास का दावा किया है।

[आईएएनएस]

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0