businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एचएसबीसी को 1.3 अरब डॉलर घाटा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 HSBC declined to Dollar 1.3 billionलंदन। एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी ने सोमवार को कहा कि 2015 की चौथी तिमाही में उसे 1.3 अरब डॉलर का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 51.1 करो़ड डॉलर का लाभ हुआ था। एचएसबीसी समूह के अध्यक्ष डगलस फ्लिंट ने एक बयान में कहा, ""2015 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुछ ब़डे बदलाव हुए।
खासकर कमोडिटी और तेल मूल्य में गिरावट जारी रहा।"" बैंक ने हालांकि प्रति शेयर लाभांश को 2014 के 0.5 डॉलर से बढ़ाकर 0.51 डॉलर कर दिया। बैंक ने हाल में ही अपना मुख्यालय हांगकांग स्थानांतरित नहीं करके लंदन में ही रखने का फैसला किया है, जहां से उसे सर्वाधिक लाभ होता है। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0