businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जिओनी का नया स्मार्टफोन पी5 डब्लू साइट पर लिस्ट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Gionee P5W smartphone listed on its global website नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी जिओनी ने अपने नए स्मार्टफोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। जिओनी के इस नए स्मार्टफोन का नाम है पी 5 डब्लू। फिलहाल इस फोन की भारत में उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अब बात करें इस स्मार्टफोन के फीचर्स की तो पी5 डब्लू में जिओनी ने 5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। जिओनी का यह स्मार्टफोन ड्युल सिम सपोर्ट है। यह फोन एंड्रॉयड के 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

पी5 डब्लू में जिओनी ने 1 जीबी की रैम लगाई है। इस फोन की इंटरन मैमारी 16 जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में 5 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में जिओनी ने 2000 एमएएच पावर की बैट्री लगाई है। इसके साथ ही इस फोन में ब्लूटूथ, वाई फाई, जीपीएस जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0