businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिवाली पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Diwali Stock Market Closeनई दिल्ली। देश के शेयर बाजार बुधवार को दिवाली के अवसर पर बंद हैं। बाजार नियमित कारोबार के लिए कल यानी गुरूवार को खुलेंगे। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में एक दिन पहले यानी मंगलवार को गिरावट रही थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 378.14 अंकों की गिरावट के साथ 25,743.26 पर और निफ्टी 131.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,783.35 पर बंद हुआ। । बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.31 अंकों की गिरावट के साथ 26,094.09 पर खुला था और दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,094.09 के ऊपरी और 25,709.23 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,877.60 पर खुला था और दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,885.10 के ऊपरी और 7,772.85 के निचले स्तर को छुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0