महिला बोर्ड सदस्य वाली कंपनियां अधिक मूल्यवान
Source : business.khaskhabar.com | Mar 14, 2016 | 

लंदन। जिन कंपनियों के बोर्ड में महिला सदस्य होती हैं, उन कंपनियों का मूल्य निवेशक अधिक लगाते हैं। यह निष्कर्ष एक नए अध्ययन का है। अध्ययन में यह भी पता चला है कि महिला निदेशक के बोर्ड छो़डने के तुरंत बाद कंपनी के शेयरों की कीमत शेयर बाजार में औसतन दो फीसदी घट जाती है। अध्ययन के अनुसार जिन कंपनियों में महिला बोर्ड सदस्य की जगह कोई पुरूष लेता है, उसके शेयरों की कीमत औसतन तीन फीसदी घटती है। साथ ही जब कोई बोर्ड छो़डता है, तो शेयरों के भाव में विशेष बदलाव नहीं आता है।
जर्मनी में म्यूनिख प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डेनियन अर्बन ने कहा, ""जो महिला बिना लैंगिक आरक्षण के तरक्की करते हुए बोर्ड में पहुंचती है, वह अपने पुरूष सहकर्मी के मुकाबले कंपनी का अधिक मूल्यवर्धन करती हैं।"" अध्ययन में हालांकि यह भी खुलासा हुआ कि निवेशकों की नजर में एक महिला होने के कारण किसी निदेशक का महत्व नहीं होता, बल्कि वे एक महिला के नेतृत्व में कंपनी के अधिकारियों और बोर्ड के वास्तविक कार्य प्रदर्शन को महत्व देते हैं।
अध्ययन के मुताबिक, जिन देशों में महिलाओं का शीर्ष पर पहुंचना अधिक कठिन होता है, वहां जब महिला बोर्ड छो़डती हैं, तो शेयर मूल्य में और अधिक गिरावट दर्ज की जाती है। इस अध्ययन के लिए 51 देशों के 3,000 मामलों का विश्£ेषण किया गया, जहां 1998-2010 के बीच चयन प्रक्रिया में लैंगिक आरक्षण को नहीं अपनाया गया। यह निष्कर्ष अमेरिकन फायनेंस एसोसिएशन के 2016 के सैन फ्रांसिस्को मीटिंग्स पेपर में प्रकाशित हुआ है।(IANS)