businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन का 2015 में समुद्री उत्पादन बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 China sea production increased in 2015बीजिंग। चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था 2015 में 6,000 अरब युआन (989 अरब डॉलर) रही है, जो 2014 के मुकाबले सात प्रतिशत अधिक है। स्टेट ओसनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह राशि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 9.6 प्रतिशत है। उत्तरी चीन के बोहाई सागर के आसपास के क्षेत्रों में लगभग 36.2 प्रतिशत का कुल सकल उत्पादन रहा है, जबकि यांग्त्जे नदी डेल्टा की हिस्सेदारी 28.5 प्रतिशत रही है।

एसओए के उप प्रमुख फांग जियानमेंग ने कहा कि 2015 में पूर्ण समुद्री क्षेत्र की विकास दर स्थाई रही है। तटीय पर्यटन तेजी से बढ़ा है, जबकि शिपिंग क्षेत्र में मंदी बनी हुई है।

फांग ने कहा कि समुद्री कृषि का उत्पादन और गहरे समुद्र में मत्स्य पालन भी बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्री उद्योग से करीब 3.59 करो़ड लोगों को रोजगार मिला है। समुद्री अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। (आईएएनएस/सिन्हुआ)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0