businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया की महिला चालक दल वाली सबसे लंबी उ़डान

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Air India to fly longest flight with all women crewनई दिल्ली। राष्ट्रीय विमान वाहक कंपनी एयर इंडिया का विमान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए रविवार को केवल महिला चालक दल सदस्यों सहित अपने सबसे लंबे मार्ग पर उ़डान भरेगा। विमान आठ मार्च को यहां वापस पहुंचेगा। एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, ""दिल्ली सैन फ्रांसिस्को उ़डान सात घंटे में 7,831 मील का सफर तय करेगी जिसके चालक दल में केवल महिला सेवाकर्मी होंगी।""

बोइंग 777 एलआर कप्तान क्षमता वाजपेयी के नेतृत्व में रविवार त़डके 2.35 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उ़डान भरेगा और यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मंगलवार को यहां वापस लौटेगा। इसके साथ ही आठ मार्च को राष्ट्रीय वाहक के 20 अन्य घरेलू विमान भी केवल महिलाओं वाले चालक दल सहित उ़डान भरेंगे। भारतीय महिला पायलट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह डे ने कहा, ""राष्ट्रीय विमान वाहक (एयर इंडिया) हर क्षेत्र में महिलाओं के मुद्दे का समर्थन करता है।""
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0