businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कॉल ड्रॉप रोकने के लिए 65 हजार टॉवर लगे : प्रसाद

Source : business.khaskhabar.com | Feb 25, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 65,000 cellular sites installed to Stop call drops: Prasad नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने कॉल ड्रॉप रोकने के लिए गत छह महीने में देशभर में 2जी और 3जी सेवा क्षेत्र में 65 हजार टॉवर लगाए हैं। यह जानकारी बुधवार को संसद में दी गई। लोकसभा में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ""गत छह महीने में देशभर में 2जी क्षेत्र में करीब 20 हजार टॉवर लगाए गए।

इसी तरह 3जी सेवा क्षेत्र में करीब 45 हजार टॉवर लगे।"" मंत्री ने कहा, ""कंपनियों द्वारा टॉवर लगाने के लिए सरकार ने लगातार सरकारी जमीन और भवन उपलब्ध कराए हैं और इस डर को दूर करने की कोशिश कर रही है कि इलेक्ट्रोमैगनेटिक फील्ड से मानव स्वास्थ्य को कोई खतरा है।""
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0