businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सिप्ला ने 2 अमेरिकी औषधि कंपनी खरीदी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 2 US drug company Cipla purchasedमुंबई। प्रमुख औषधि कंपनी सिप्ला ने दो अमेरिकी कंपनियों -इनवाजेन फार्माश्यूटिकल्स और एक्सेलन फार्माश्यूटिकल्स- का 55 करो़ड डॉलर में अधिग्रहण कर लिया है। यह जानकारी कंपनी गुरूवार को शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना में दी। कंपनी ने कहा, ""यह अधिग्रहण सिप्ला की ब्रिटेन की सहायक इकाई ने एक विशेष उद्देश्य कंपनी के जरिए की, जिसका अधिग्रहण पश्चात इनवाजेन फार्मा में विलय हो जाएगा।

अधिग्रहण की गई दोनों कंपनियों की कुल आय 2015 में 23 करो़ड डॉलर से अधिक रही है।"" कंपनी के वैश्विक मुख्य संचालन अधिकारी उमंग वोहरा ने कहा, ""इस अधिग्रहण से अमेरिकी बाजार में सिप्ला की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।"" सिप्ला के 80 वर्ष के इतिहास में यह दूसरा प्रमुख अधिग्रहण है। इससे पहले कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में एक ब़डा अधिग्रहण किया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0