businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जोपो ने ‘कलर एफ2’ स्मार्टफोन बाजार में उतारा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 zopo launches color f2 smartphone in market 119023नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी जोपो ने मंगलवार को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ‘कलर एफ2’ स्मार्टफोन बाजार में उतारा।स्मार्टफोन में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन लगी है। इसमें क्वैड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी लगी है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘जोपो का उद्देश्य अपने उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद पेश कराना है।’’

स्मार्टफोन में 8एमपी ऑटो फॉकस रियर कैमरा और पांच एमपी फ्रंट शूटर कैमरा लगा है। इसमें 2,300 एमएएच बैटरी लगी है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0