businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेन मोबाइल नया स्मार्टफोन बाजार में

Source : business.khaskhabar.com | Aug 08, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 zen mobile launches new smartphone at rs 5499 67064नई दिल्ली । घरेलू मोबाइल निर्माता जेन मोबाइल ने सोमवार को नया सिनेमेक्स3 स्मार्टफोन 5,499 रुपये में बाजार में उतारा, जिसमें कई सारे गेम्मस, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग एप नेक्स्टजेन टीवी, म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप सावन और वूलिव वीडियो प्लेयर पहले से ही डाले हुए हैं।

जेन मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कालीरोना ने एक बयान में कहा, ‘‘जेन क्लाईमेक्स 3 में बहुत सारी स्मार्ट सुविधाएं काफी कम कीमत में भरी हुई हैं, जो सहज अनुभव कराती हैं।’’

यह डिवाइस 5.5 इंच एफडब्ल्यू वीजीए आईपीएस डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 1.3 गीगाहटर््ज क्वाड कोर प्रोसेसर 2 जीबी रैम के साथ लगी हुई है और यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल ऑटो फोकस पिछला कैमरा और 3.2 मेगापिक्सल आगे का कैमरा है। इसके अलावा इसमें 16 जीबी का इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2,900 एमएएच की बैटरी लगी है।

इस स्मार्टफोन में एसओएस फीचर भी है, जो आपातस्थिति में प्रयोक्ताओं को अपना लोकेशन डिटेल अपनी पसंद के पांच पूर्व-निर्धारित नंबरों को भेजने की सुविधा प्रदान करता है। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0