businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन के युआन में कमजोरी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 weakness in china yuan 122541बीजिंग। चीन की मुद्रा युआन में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 204 आधार अंकों की कमजोरी देखी गई। चाइना फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग सिस्टम के मुताबिक, यह 204 आधार अंकों की कमजोरी के साथ 6.8495 पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0