businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन की देश भर में मुफ्त रोमिंग सेवा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 vodafone to give free roaming services through out india from diwali 108691 मुंबई। वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को ऎलान किया कि उसके ग्राहकों के लिएदीवाली  से रोमिंग के दौरान इनकमिंग काल मुफ्त होगी। यह सुविधा देशव्यापी स्तर पर मौजूद होगी। वोडाफोन का कहना है कि उसने रोमिंग के दौरान आउटगोइंग काल का शुल्क पहले ही सामान्य शुल्क जितना कर दिया है। अब इनकमिंग भी फ्री होने के बाद उसके सभी ग्राहकों को इस दीवाली से राष्ट्रीय स्तर पर मुफ्त रोमिंग सेवा मिलेगी। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

वोडाफोन के निदेशक (वाणिज्यिक) संदीप कटारिया ने बताया, अब वोडाफोन इंडिया के सभी उपभोक्ता देश में कहीं भी बिना रोमिंग शुल्क की चिंता किए बगैर बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोमिंग के दौरान आउटगोइंग शुल्क पहले ही कम हो गया था, अब इनकमिंग को भी मुफ्त कर दिया गया है। कटारिया ने कहा दीवाली के मौके पर उसके 20 करोड से अधिक उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0