businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ट्रंप की वित्तीय रिपोर्ट में पिछले साल के अंत से कूपांग के शेयरों में 18 ट्रेड का खुलासा

Source : business.khaskhabar.com | July 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 trumps financial reports reveal 18 trades in coupang shares since late last year 826561वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वित्तीय खुलासा (फाइनेंशियल डिस्क्लोजर) रिपोर्ट के अनुसार, उनके मनी मैनेजर्स ने अक्टूबर से मई के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध ई-कॉमर्स कंपनी कूपांग के शेयरों में 18 बार खरीद-बिक्री की। यह ट्रेडिंग ऐसे समय में हुई, जब कंपनी से जुड़े बड़े डेटा ब्रीच की दक्षिण कोरिया में चल रही नियामकीय जांच को लेकर सोल और वाशिंगटन के बीच तनाव बना हुआ था। 

मई और इसी महीने अमेरिकी ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स (ओजीई) में दाखिल की गई तीन रिपोर्टों से पता चला कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 अक्टूबर से 22 मई के बीच दो निवेश खातों के जरिए कूपांग के शेयरों की खरीद-बिक्री की।

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, इन खुलासा रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि उनके पास कूपांग के अधिकतम 130,000 डॉलर तक के शेयर हो सकते हैं।

ट्रंप के इन शेयर लेनदेन ने उस समय ध्यान आकर्षित किया, जब कूपांग के डेटा लीक मामले से निपटने के दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के तरीके को लेकर अमेरिका की आलोचना बढ़ गई। हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी की स्टाफ रिपोर्ट और व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने हाल ही में इस जांच को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 9 अक्टूबर को 1,001 से 15,000 डॉलर मूल्य के कूपांग के शेयर खरीदे। इसके बाद उसी दिन उन्होंने 50,001 से 100,000 डॉलर मूल्य के और शेयर खरीदे। वित्तीय खुलासा रिपोर्टों में लेनदेन की सटीक राशि बताने के बजाय उसे मूल्य सीमा (रेंज) के रूप में दर्शाया गया है।

उन्होंने 16 अक्टूबर को 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच की कीमत वाले और कूपांग शेयर खरीदे। 11 दिसंबर को, उन्होंने 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच कीमत वाले और शेयर खरीदे, साथ ही उस दिन 50,001 से 100,000 डॉलर के बीच कीमत वाले और शेयर खरीदे। फिर उन्होंने 18 दिसंबर को 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच कीमत वाले और शेयर खरीदे।

इसके अलावा, उन्होंने 16 अक्टूबर को 15,001 से 50,000 डॉलर के बीच के कूपांग शेयर बेचे, इसके बाद 10 नवंबर को 15,001 से 50,000 डॉलर के बीच के शेयर बेचे और उसी दिन 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच के शेयर बेचे। उन्होंने 17 नवंबर को भी 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच के कूपांग शेयर बेचे।

इस साल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कूपांग शेयरों की ट्रेडिंग जारी रखी। उन्होंने 12 फरवरी को कंपनी के 100,001 से 250,000 डॉलर के बीच कीमत के शेयर खरीदे, उसके बाद उसी दिन 1,001 से 15,000 के बीच कीमत के और शेयर खरीदे। फिर उन्होंने 23 फरवरी को 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच कीमत के कूपांग शेयर खरीदे।

12 जनवरी को, उन्होंने 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच के कूपांग शेयर बेचे, इसके बाद 50,001 से 100,000 डॉलर के बीच के एक और शेयर बेचे। ​​उन्होंने 21 जनवरी को भी 1,001 से 15,000 डॉलर के बीच के शेयर बेचे, जिसके बाद 18 मई को 15,001 से 50,000 डॉलर के बीच और 22 मई को 50,001 से 100,000 डॉलर के बीच के शेयर बेचे।

इन लेनदेनों से पता चलता है कि ट्रंप के पास कूपांग के लगभग 1.30 लाख डॉलर तक के शेयर हो सकते हैं।

उनकी तीन वित्तीय खुलासा रिपोर्टों में शामिल 2025 की फाइनेंशियल फाइलिंग से यह भी पता चला कि पिछले वर्ष उन्हें कूपांग के शेयरों में ट्रेडिंग से या तो कोई आय नहीं हुई या फिर बहुत मामूली कमाई हुई।

इस मामले पर टिप्पणी के लिए योनहाप समाचार एजेंसी की ओर से भेजे गए अनुरोध का व्हाइट हाउस ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

--आईएएनएस

[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0