businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टोयोटो ने लॉन्च की नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | May 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 toyota innova crysta launched in india 33442मुंबई। कार निर्माता कंपनी टोयोटो ने अपनी चर्चित कार इनोवा का नया अपडेट वर्जन इनोवा क्रिस्टा भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस कार की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 13.8 लाख रूपए से शुरू है। टोयोटो ने इस कार के 6 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। अब बात करते हंै इसके फीचर्स की। इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर व 2.8 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसमें स्टैण्डर्ड 5-स्पीड मैनुअल है और टॉप एंड 2.8 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।
इस कार के एक्सटीरियर पर नजर डालें तो इसके फ्रंट में नई शार्प बॉडी लाइंस, नया हैडलैंप क्लस्टर और नई 2 स्लेट क्रोम ग्रिल दी गई है। नई इनोवा क्रिस्टा पुरानी इनोवा के मुकाबले ज्यादा चौडी और लम्बी है। इंटीरियर में इसके केबिन में वुड फिनिश डिजायन, 7-इंच का नेविगेशन सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, लैदर अपोहस्ट्री, फोल्डेबल सीट बैक टेबल, 8-वे पावर एडजस्ट सीट की सुविधा दी गई है। साथ ही कार की सेकेंड रो में सिल्वर डैश का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कार में 20 बॉटल होल्डर दिए गए हैं। थर्ड रो में बैठे लोगों के लिए अलग से एसी वेंट भी लगाए गए हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0