businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कार में गलत इंजन ऑयल डलवाना पड़ सकता है भारी, ठीक करवाने में होगा खर्चा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 putting the wrong engine oil in your car can be costly and costly to fix 847119
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

देश में हर रोज कई वाहन खराब हो जाते हैं। इसका प्रमुख कारण लापरवाही होता है। कई लोग पैसे बचाने के लिए अपने वाहन में गलत इंजन ऑयल का उपयोग करते हैं। जिस कारण लंबे समय में वाहन में कई तरह की खराबी आ जाती हैं। अगर आपकी गाड़ी में भी गलत इंजन ऑयल का उपयोग होता है तो किस तरह के संकेत गाड़ी देती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

माइलेज होती है कमः 
अगर गाड़ी में गलत इंजन ऑयल का उपयोग किया जाता है और लंबे समय तक यह लापरवाही की जाती है तो इससे माइलेज कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गलत इंजन ऑयल के कारण इंजन के पार्ट्स को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है और इसमें ज्यादा ईंधन की खपत होने लगती है। 

ज्यादा धुआं निकलनाः 

अगर आपकी गाड़ी सामान्य से ज्यादा धुआं दे रही है तो भी इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि इसका एक कारण गलत इंजन ऑयल का उपयोग करना भी हो सकता है। ऐसा तब होता है जब गलत इंजन ऑयल का उपयोग किया जाता है और वह कंबशन चैंबर में चला जाता है। जिससे गाड़ी सामान्य से ज्यादा धुआं देने लगती है। 

इंजन ऑयल का स्तर कम होनाः 

जब गाड़ी में गलत इंजन ऑयल का उपयोग लंबे समय तक किया जाता है तो इंजन ही इस तरह के ऑयल को उपयोग करने लगता है। जिस कारण इंजन ऑयल का स्तर बार बार कम होने लगता है। जिस कारण इंजन ऑयल को बार बार टॉप-अप करने की जरुरत पड़ती है। 

क्या है उपायः 
गलत इंजन ऑयल के उपयोग की जगह गाड़ी में सही इंजन ऑयल का उपयोग करना काफी जरूरी होता है। अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। लेकिन गाड़ी के साथ जो मैनुअल दी जाती है, उसमें यह जानकारी दी जाती है कि उस गाड़ी में किस ग्रेड के इंजन ऑयल का उपयोग किया जाना चाहिए। इसलिए मैनुअल से जानकारी लेकर ही अपनी गाड़ी के लिए सबसे उपयुक्त इंजन ऑयल को खरीदकर उपयोग करना चाहिए।

[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0